{"_id":"61e4616501bba56f801fbfaf","slug":"crime-case-elecation-balrampur-news-lko613766084","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्य मंत्री समेत 40 पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्य मंत्री समेत 40 पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी (बलरामपुर)। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का जिले में पहला केस दर्ज किया गया है। पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता समेत 40 लोगों के खिलाफ गैसड़ी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के महादेव शिवपुर गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन न करने के साथ धारा 144 का भी उल्लंघन किया गया है। इस दौरान बिना अभिलेख वाले दो वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 15 वाहनों का चालान भी किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली ओम प्रकाश सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि महादेव शिवपुर गांव में दिनेश कुमार वर्मा के घर में 15 जनवरी को बिना अनुमति के समाजवादी पार्टी की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल पालन नहीं किया गया, धारा 144 का भी उल्लंघन किया गया।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देेश का पालन करते हुए नामजद के रुप में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव, उमर मोहम्मद, दिनेश कुमार व शिव कुमार समेत अज्ञात 40 लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज की गई है। सपा के काफिले में शामिल दो वाहनों के अभिलेख न मिलने पर सीज कर दिया गया है। 15 वाहनों का चालान भी किया गया है।