{"_id":"625082b9b365cf2db04f945a","slug":"crime-balrampur-news-lko625247962","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ग्राहकों को ठगने वाली तीन शातिर महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ग्राहकों को ठगने वाली तीन शातिर महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर नगर कोतवाली में ठगी करने वाली महिलाओं के साथ मौजूद पुलिस टीम।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बैंकों के आस पास ग्राहकों की रैकी कर पैसे की ठगी करने तथा शादी विवाह में अपने बच्चों के माध्यम से रैकी कर जेवर आदि चुराने वाले गिरोह की तीन शातिर महिलाओं को नगर कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह तीनों महिलाएं मध्यप्रदेश की राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं। इनके पास से चोरी के एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड एक निर्वाचन कार्ड तथा एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बताया कि शुक्रवार को करीब सुबह 11 बजे भगवतीगंज स्थित स्टेट बैंक के पास से मुखबिर की सूचना पर तीन महिला चोरों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। इनके पास से एटीएम कार्ड व विभिन्न पतों के आधार कार्ड बरामद हुए। इनकी पहचान फरीता सांसी निवासी ग्राम कड़ियासांसी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश, करिश्मा सांसी ग्राम गुलखेड़ी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश और चंदा सांसी निवासी ग्राम गुलखेड़ी सांसी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि यह लोग बैंकों के पास रैकी कर पैसा लेकर जाने वाले ग्राहकों को जाल में फंसाकर या झासा देकर ठगी करती हैं।
साथ ही साथ शादी-विवाह में यह लोग अपने छोटे बच्चों से रेकी कराकर जेवरात व रुपयों का बैग आदि चोरी करवाती हैं। इनका गिरोह कई प्रदेशों में सक्रिय है। इनके गिरफ्तारी में एसएसआई विनय यादव, उपनिरीक्षक खादिम सज्जाद तथा उनकी टीम का कार्य सराहनीय रहा है।