{"_id":"61e45f6320ecf0434e4ce3f5","slug":"crime-balrampur-news-lko613765979","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की घटना कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की घटना कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के एसपी कार्यालय पर पकड़े गए बदमाश व सामान के साथ मौजूद पुलिसकर्मी।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देररात कपड़ा व्यवसायी से लूट की घटना कर भाग रहे कार सवार बदमाशों को पुलिस ने आठ घंटे में ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से हुई मुठभेड़ में घटना में दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से लूट का सारा सामान, तीन तमंचा, कारतूस व लूटी गई मोबाइल और कार बरामद हुई है।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि गोंडा शहर के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी अर्जुन गुप्ता कपड़े का थोक व्यवसाय करते हैं। गोंडा और बलरामपुर के छोटे व्यापारियों को कपड़े की आपूर्ति करते हैं। शनिवार को अर्जुन कार से नौकर दीपक मिश्रा तथा चालक आजाद अली के साथ कपड़े की सप्लाई तथा दुकानदारों से वसूली करते हुए जुआथान से बलरामपुर की तरफ आ रहे थे। दुर्गापुर पचपेड़वा गांव के पास दूसरी कार में सवार पांच बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मार ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने लोहे की रॉड तथा तमंचे की बट से अर्जुन के सिर पर वार कर घायल कर दिया।
इसके बाद अर्जुन के गले की चेन तथा अंगूठी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए, 52 हजार 230 रुपए नकदी, कपड़े तथा मोबाइल आदि लूट लिया और फरार हो गए। चालक आजाद अली की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों के तलाश में जुट गई। रविवार की भोर में करीब चार बजे नगर कोतवाल संजय दूबे की टीम को राजापुर भरिया जंगल के पास बदमाशों की कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश कार लेकर जंगल में घुस गए और खराब रास्ते में कार फंस गई। खुद के बचाव में बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली नगर कोतवाल के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अजीत व शिवम घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी पांचों बदमाशों को दबोच लिया। घायल बदमाश अजीत व शिवम ग्राम नरौरा अर्जुन तथा कोतवाली देहात जनपद गोंडा के रहने वाले हैं। इन्हें संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके साथियों की पहचान अनिल निवासी मझवा कोतवाली नगर गोण्डा, अरूण कुमार निवासी झंझरी पचपेड़वा कोतवाली नगर गोण्डा तथा विशाल कोरी निवासी इमिलिया गुरुदयाल कोतवाली नगर गोण्डा के रूप में हुई है। इनके पास से लूट का सारा सामान तथा 5 मोबाइल, एक लूट का मोबाइल, तीन तमंचा, चार जिंदा कारतूस व एक आल्टो कार बरामद हुई है। घटना का मास्टर माइंड अनिल है यह पहले व्यापारी अर्जुन गुप्ता की कार चलाता था। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।