फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

अभद्रता व छेड़खानी के आरोपों की जांच करने पहुंचे अधिकारी

Tue, 21 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। ग्राम धनौढ़ा में बालू डंपिंग की चौकीदारी कर रहे विनोद कुमार गौतम ने खनन निरीक्षक अभय रंजन तथा उनके चार साथियों पर घर में घुसकर अभद्रता तथा पत्नी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर महराजगंज तराई थाने में दी थी।
विज्ञापन

इसी मामले का संज्ञान लेकर मंगलवार को एडीएम राम अभिलाष तथा एएसपी एन श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इन लोगों ने विनोद कुमार की पत्नी से भी पूछताछ किया। पूछताछ में विनोद तथा उसकी पत्नी ने बताया कि शनिवार रात खनन निरीक्षक अभय रंजन अपने चार साथियों के साथ गाड़ी से उनके घर आए थे और उसके साथ अभद्रता और छेड़खानी की। एएसपी ने बताया कि मामले में पीड़ित व उसकी पत्नी का बयान लिया गया है। दूसरे पक्ष का भी बयान लिया जाएगा। प्रकरण सही मिला तो मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed