{"_id":"6154ac898ebc3eb5dc29be6a","slug":"crime-balrampur-news-lko5978611167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका पर दुकानदार के साथ अभद्रता व तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका पर दुकानदार के साथ अभद्रता व तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय फौजदारपुरवा में शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पल्लवी कुशवाहा ने जलपान के लिए समोसा पास के ही चौराहे से मंगवाया था। बैठक में अधिकांश शिक्षक के न पहुंचने से खाद्य सामग्री बच गई। खाद्य सामग्री को वापस करने के लिए प्रधानाध्यापिका ने दुकानदार मुकेश के दुकान पर पहुंच गई। दुकानदार ने सामान वापस करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर नाराज प्रधानाध्यापिका ने दुकानदार के साथ अभद्रता करते हुए दुकान पर तोड़फोड़ करने लगी। दुकानदार का सामान भी फेंक दिया।
पीड़ित मुकेश ने थाने में दिए गए तहरीर में कहा है कि विद्यालय फौजदार पुरवा में तैनात प्रधानाध्यापिका पल्लवी कुशवाहा ने जलपान के लिए 12 बजे के करीब समोसा दुकान से मंगवाया था। दो बजे के करीब वापस करने के लिए दुकान पर पहुंची। दुकानदार ने सामान वापस करने से मना कर दिया। इसी को लेकर प्रधानाध्यापिका नाराज हो गई और लड़ाई पर आमादा हो गई। दुकान का सारा सामान फेंक दिया। कुर्सी तोड़फोड़ करके फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चली गई। शिक्षिका के इस कार्य से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शिक्षिका के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस संबंध में शिक्षिका पल्लवी कुशवाह ने बताया कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।