{"_id":"61379eaa8ebc3eb6fa7728af","slug":"crime-balrampur-news-lko594513082","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। देहात कोतवाली की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को धर दबोचा है। अभियुक्तों के पास से तमंचा व चरस भी बरामद किया गया है।
एएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बहादुरापुर पुलिस चौकी के पास बाइक से आ रहे दो व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक लेकर भागने लगे।
पुलिस टीम ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कोतवाली नगर के ग्राम कटिया निवासी जोगेंद्र उर्फ सत्य और पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान मिठ्ठूलाल व तोताराम उर्फ प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्तों ने बाइक चोरी करने की बात कुबूल की। कांदभारी गांव के पास से झाड़ी में चोरी की बाइक को बरामद किया गया। तीनों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस व चरस बरामद किए गए है। तीनों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। संवाद