फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Wed, 25 Aug 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौकहवा गांव में पांच दिन पहले नाली विवाद को लेकर दो पक्षा में मारपीट हो गई थी। बीचबचाव करने आए एक पक्ष के एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल से बहराइच के लिए रेफर किया गया। बहराइच से रेफर होने के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई चंद्रहास मिश्र ने मंगलवार को बताया कि लौकहवा गांव में नाली के विवाद को लेकर बच्चूलाल और छोटकऊ के परिवार के बीच मारपीट हो गई थी। बीचबचाव करने आए छोटकऊ के भाई बाबूलाल (50) को गंभीर चोटें आई। बाबूलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बाबूलाल को बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहां स्वस्थ न होने पर बाबूलाल को लखनऊ के लिए रेफर किया गया। लखनऊ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बाबूलाल की मौत हो गई। विजय के तहरीर पर बच्चू लाल व शिव प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed