{"_id":"610ec99e8ebc3e7c9b5654e3","slug":"crime-balrampur-news-lko5903635182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सचिव पर 5.47 लाख रुपये गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सचिव पर 5.47 लाख रुपये गबन का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिव पर सरकारी धन के उपयोग में 5.47 लाख के गबन का आरोप लगाया है। डीएम को भेजे शिकायती पत्र में मांग की गयी है कि सरकारी धन की रिकवरी कराने के साथ पूरे मामले की जांच कराकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बीडीओ तुलसीपुर ने ग्राम पंचायत सचिव पर लगे आरोपों के संबंध में 10 अगस्त तक लिखित जवाब तलब किया है।
तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुदुरा के प्रधान सबूरे, बरदहवा की प्रधान ननकनी, बदलपुर की प्रधान शीला देवी और पचपकड़ी की प्रधान हुसनआरा ने शनिवार को डीएम को संबोधित शिकायती पत्र बीडीओ को सौंपा। इसमें बताया गया कि चारों ग्राम पंचायतों में सचिव प्रमोद कुमार सिंह की तैनाती है। आरोप है कि पंचायत चुनाव 2021-22 के बाद शपथ ग्रहण से एक दो दिन पहले ही आरोपी सचिव ने स्वच्छता मद से 5.47 लाख की धनराशि निकाल कर हड़प ली।
स्वच्छता मद से निकाली गयी धनराशि से वेंडर के नाम पर ग्राम पंचायत बदलपुर में 1.52 लाख, बरदहवा में 95 हजार, दुदुरा में 1.80 लाख और पचपकड़ी में 1.20 लाख की राशि का भुगतान सचिव ने बिना किसी कार्य के कर दिया। आरोप है कि इससे पहले भी सचिव रेहरा बाजार ब्लॉक रहते आरोपी ने ग्राम पंचायत अलाउद्दीनपुर में लाखों की हेराफेरी की थी। इस कार्य को अंजाम देने के लिए आरोपी सचिव प्रधान का डोंगल भी अपने पास ही रखता है।
विज्ञापन
बीडीओ तुलसीपुर संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोप के आधार पर ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद कुमार सिंह से चारों ग्राम पंचायतों के भुगतान से जुड़ी रिपोर्ट दस अगस्त तक मांगी गयी है। जांच के बाद ही आरोपी सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई तय होगी।