{"_id":"61097a5a8ebc3ec305775d35","slug":"crime-balrampur-news-lko5897739110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी सीएमएस व डाक्टर को धमकी देने वाले कर्मी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी सीएमएस व डाक्टर को धमकी देने वाले कर्मी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्रभारी सीएमएस व आर्थोपैडिक सर्जन को जान से मारने की धमकी देने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ देहात कोतवाली में केस कर लिया गया है। पुलिस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
बलरामपुर देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डा. पंकज शर्मा व आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. एनके वाजपेयी ने सोमवार को तहरीर दिया था कि अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी सत्य प्रकाश तिवारी ने गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। तमंचा लहराते हुए गाली गालौज की और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया। प्रभारी सीएमएस व आर्थोपैडिक सर्जन की तहरीर पर सत्य प्रकाश तिवारी व 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद