फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

लापता बेटी न मिली तो सात दिन बाद कर लूंगी आत्मदाह

Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
देहात (बलरामपुर)। देहात कोतवाली क्षेत्र की एक पीड़िता ने सात दिन में लापता नाबालिग बेटी के न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पीड़िता ने अपने मददगारों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी हेमंत कुटियाल ने मामले में कार्रवाई करने की आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र की एक पीड़िता ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को 29 जून को गांव के ही एक व्यक्ति बहला-फुसला कर भगा ले गया। मामले की तहरीर देहात कोतवाली में पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और कोतवाली के एक सब इंस्पेक्टर को विवेचना सौंपी। विवेचक ने जानबूझ कर मामले में लीपापोती की जिसके चलते 17 दिन बाद भी उसकी नाबालिग बेटी अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों का बेटी को लेकर रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता ने एसपी से मामले में उचित कार्रवाई किए जाने, विवेचक को बदले जाने और नाबालिग बेटी की शीघ्र तलाश किए जाने की मांग की है। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन में उसकी लापता बेटी नहीं मिली तो वह आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed