{"_id":"69dbd88d30808e0c78078133","slug":"cpi-submitted-a-memorandum-regarding-inflation-pension-and-employment-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146218-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महंगाई, पेंशन व रोजगार को लेकर सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महंगाई, पेंशन व रोजगार को लेकर सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन
Sun, 12 Apr 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला इकाई ने शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा। पार्टी के पदाधिकारियों ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, डीजल-पेट्रोल के दाम घटाने और सभी वर्गों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य कल्लू सिंह चौहान ने कहा कि राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को भी पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए। कृषि मजदूर यूनियन के लिए न्यूनतम पेंशन लागू करने की मांग उठाई। हाजी नब्बन खां ने मजदूरों को साल में 200 दिन का रोजगार और 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में राशन वितरण में पारदर्शिता लाने, दो रुपये प्रति किलो की दर से 35 किलो राशन उपलब्ध कराने, आवास निर्माण हेतु पांच लाख रुपये व जमीन आवंटित करने, महिलाओं को 55 वर्ष की आयु पर पेंशन, गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति और सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय शफीक अंसारी, जंगबहादुर मौर्य, अनवर चौहान, बरसाती यादव, विनोद कुमार चौहान व देवपुरी चौहान सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।