फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cow smugglers fled leaving the pickup loaded with cows, three cows found dead

Balrampur News: गोवंश लदी पिकअप छोड़ भागे गो तस्कर, मृत मिले तीन गोवंश

Tue, 01 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 01 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cow smugglers fled leaving the pickup loaded with cows, three cows found dead
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में गो तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की भोर बिस्कोहर जैतापुर राजमार्ग पर सेमरी गांव के पास गोवंश लदा पिकप छोड़कर गो तस्कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। तीन मृत गोवंश सहित कुल आठ गोवंश पिकअप में लदे हुए थे। पुलिस ने मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा तेज नरायन गुप्ता ने बताया कि ग्राम सेमरी निवासी संजय सिंह, राकेश सिंह, गंगाधर पाठक, महंगू यादव व नानबाबू गुप्ता आदि ने मंगलवार की सुबह गांव के पास बैलों से लदे पिकअप सड़क पर खड़ा होने की सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर गोवंश को उतारा। तीन मृत पाए गए और पांच गोवंशों की हालत भी खराब मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराकर नहर किनारे दफन कराया गया है। शेष पांच का इलाज कराकर नौबस्ता स्थित गोशाला प्रभारी राकेश सिंह के सुपुर्द कर दिया गया है। गाड़ी के अंदर मिले नंबर प्लेट की जांच कराई गई, तो वह कुशीनगर जिले का निकला। गाड़ी नंबर के आधार पर गो तस्करों की छानबीन की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पिकअप सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed