फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   court,Problem

वकीलों ने प्रभारी न्यायमूर्ति को सौंपा ज्ञापन

Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
court,Problem
फोटो-3-बलरामपुर जनपद न्यायालय परिसर में प्रभारी न्यायमूर्ति से वार्ता करते बार संघ के पदाधिकारी ? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए जिले के प्रभारी न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपकर वकीलों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। न्यायमूर्ति ने वकीलों को समस्याओं के यथा संभव निराकरण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति एवं जिले के प्रभारी न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने भ्रमण के दौरान जनपद न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। विभिन्न बार संघों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर न्यायालय परिसर में एक हजार वकीलों के बैठने की व्यवस्था कराने, लाइब्रेरी, मीटिंग हॉल, बार संघ के पदाधिकारियों के लिए कक्ष की व्यवस्था, एक हजार दो पहिया और सौ कार पार्किंग की सुविधा दिलाने की मांग की। नए न्यायालय परिसर में परिवार न्यायालय व दुर्घटना बीमा न्याय प्राधिकरण के स्थानांतरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रभारी न्यायमूर्ति ने वकीलों को सभी मांगों का यथोचित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सिंह मामा, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिवेदी, महामंत्री अशोक मिश्रा, युवा बार संघ के अध्यक्ष गुंजन सिंह व महामंत्री अमित पांडेय के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश सिंह, राज कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह व सत्यदेव तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed