फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   court

कोरोना के चलते 31 मई तक नहीं होगी मुकदमों की सुनवाई

Tue, 25 May 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
court
बलरामपुर। कोरोना काल के चलते 31 मई तक न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई नहीं होगी। इन तिथियों में पड़ने वाले मुकदमों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित कर दी गई है। आवश्यक प्रकरणों की सुनवाई हाईकोर्ट की तरफ से जारी गाइड लाइन के अनुसार छुट्टियों के दिनों में भी की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला जज शेषमणि ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई 31 मई तक स्थगित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर अधीनस्थ न्यायालयों में अग्रिम आदेश तक मात्र नए आवश्यक प्रकरण जैसे नए दायर होने वाले जमानत प्रार्थना पत्र, रिलीज प्रार्थना पत्र, धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने और रिमांड संबंधी प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के पत्र के माध्यम से निर्गत आदेश के अनुपालन में जिला न्यायालय बलरामपुर, बाह्य स्थित न्यायालय उतरौला व ग्राम न्यायालय तहसील तुलसीपुर में पूर्व से नियत वर्णित वादों को छोड़कर अन्य सभी प्रकृति के दीवानी व फौजदारी वादों में सुनवाई के लिए सामान्य तिथियां निर्धारित की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ज्ञानेंद्र ने बताया कि 24 मई को सुने जाने वाले मुकदमे में 15 जून की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 25 मई वाले मुकदमे 16 जून, 26 मई वाले मुकदमे 17 जून, 27 मई वाले मुकदमे 18 जून, 28 मई वाले मुकदमे 19 जून, 29 मई वाले मुकदमे 21 जून व 31 मई वाले मुकदमे 22 जून निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed