फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Country and society will progress with healthy teenagers

सेहतमंद किशोरियां देश व समाज की करेंगे तरक्की

Fri, 19 Mar 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Country and society will progress with healthy teenagers
बलरामपुर। बच्चों व किशोरियों के सेहत को सुधारने की जरूरत है। सेहतमंद बच्चों व किशोरियों से देश व समाज तरक्की करेगा। यह बातें सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने सदर ब्लॉक के सेखुईखुर्द गांव में तीन दिवसीय किशोरी प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को तमाम बीमारियां परेशान करती है। इनसे बचने के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को सेहतमंद बनाए रखने के लिए उन्हें जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को हरी साग-सब्जियां, फल व पौष्टिक भोजन का सेवन करने की सलाह दे रही है। उप निरीक्षक सुनील गुप्ता ने किशोरियों को सेहतमंद रहने के साथ-साथ पुलिस विभाग की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ सदर राकेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल न जाने वाली 11 से 14 वर्ष तक की किशोरियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया है। शिक्षा के माध्यम से ही सशक्त देश व समाज का निर्माण कराया जा सकता है।

बेटियों व महिलाओं की समस्याओं का समाधान शिक्षा से हो सकता है। एनीमिया से बचाव के बारे में किशोरियों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला आरक्षी रीता सिंह व अनीता ने महिलाओं के हक, अधिकार व सुरक्षा के बारे में बताया। आयोजन में मुख्य सेविका सावित्री, प्रेमलता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा आदि का सराहनीय योगदान रहा। प्राथमिक विद्यालय महेशभारी व बिजलीपुर में भी किशोरियों को सेहतमंद रहने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed