फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Corona virus: screening at four outposts of Indo-Nepal border

कोरोना वायरस : भारत-नेपाल सीमा की चार चौकियों पर हो रही स्क्रीनिंग

Wed, 04 Mar 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: screening at four outposts of Indo-Nepal border
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा की चार चौकियों पर कोरोना वायरस से पीड़ितों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। विदेश से आने वालों में कोरोना वायरस की जांच हो रही है। दुनिया भर में दहशत के रूप में फैली घातक बीमारी की चपेट में आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिले के 39 सरकारी व 38 निजी अस्पतालों में चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन संजय गोयल ने स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ को कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयारी करने का फरमान जारी किया है। राहत आयुक्त पांच मार्च एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के स्क्रीनिंग कमेटी के नोडल अफसर/अपर सीएमओ डा. एके सिंहल ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस की जांच के लिए चार चौकियां संचालित कर दी गई हैं। भारत-नेपाल सीमा से सटे हरैया सतघरवा ब्लॉक के बनकटवा, तुलसीपुर ब्लॉक के नंदमहरा, गैसड़ी ब्लॉक के बालापुर जरवा और पचपेड़वा ब्लॉक के त्रिलोकपुर में संचालित चौकियों पर नेपाल से आनेजाने वालों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों की मदद से लोगों के सेहत की जांच करके उन्हें जागरूक किया जा रहा है। चारों चौकियों पर कोरोना वायरस के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर दिया गया है जहां पीड़ित मरीजों को रखकर उनका इलाज किया जाएगा। एपीडेमोलॉजिस्ट डॉ. श्याम श्रीवास्तव को कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ जिला मेमोरियल, जिला महिला अस्पतालों में भी जांच के इंतजाम चाक-चौबंद कर दिए गए हैं। नौ सीएसची, 24 पीएचसी व एक-एक अरबन पीएचसी व सीएचसी में भी कोरोना वायरस के मरीजों की जांच के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के चारों चौकियों पर अब तक 2018 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जिसमें किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। चीन से आने वाले 12 और थाईलैंड से आने वाले छह लोगों के सेहत की जांच की गई हैं। 28 दिनों तक इन सभी लोगों की जांच की जाएगी। चीन से आने वाले एक व्यक्ति की तबियत खराब पाई गई लेकिन कोरोना वायरस का लक्षण नहीं मिला। इस व्यक्ति को संयुक्त जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया गया और कुद दिन पहले डिस्चार्ज किया जा चुका है। कारोना वायरस से पीड़ित मरीज को आइसोलेशन वार्ड में लाने के लिए संसाधनों लैस एक एंबुलेंस भी तैयार की गई हैं।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया की पांच मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान राहत आयुक्त के समक्ष जिले में कोरोना वायरस से निपटने के चाक-चौबंद इंतजाम के बारे में जानकारी दी जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीएमओ डा. घनश्याम सिंह तैयारियों के संबंध में ब्योरा प्रस्तुत करेंगे। गंभीर समस्या के बारे में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed