{"_id":"5f6646978ebc3e78d604025c","slug":"corona-positive-found-47-including-41-prisoners-in-balrampur-balrampur-news-lko5409891172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में 41 कैदियों सहित 47 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में 41 कैदियों सहित 47 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला कारागार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार की रात व शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 41 कैदियों सहित जिले में कुल 47 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कारागार में अब कोरोना संक्रमित कैदियों की संख्या 132 हो गई है। संक्रमित कैदियों के इलाज के लिए जिला कारागार में ही लेवल-1 कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। शेष अन्य कैदियों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
एसीएमओ डा. वीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात व शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला कारागार के 41 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सादुल्लाहनगर व आर्यनगर उतरौला में दो-दो तथा श्याम बिहारी कालोनी पहलवारा बलरामपुर एवं बघनी रामपुर बनघुसरा में एक-एक व्यक्तियों सहित कुल 47 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिला कारागार में अब तक कुल 132 कैदी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमित कैदियों के इलाज के लिए जिला कारागार के कुछ बैरकों को लेवल-1 कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। डाक्टरों की टीम लगातार संक्रमित मरीजों की निगरानी कर रही है। कैदियों के अलावा अन्य पॉजिटिव पाए गए सभी संक्रमितों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
12 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए 12 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव पाई गई है। स्वस्थ्य हुए सभी मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 1411 हो गई है। 1107 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 281 है।