फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CORONA

बलरामपुर में मिले दो कोरोना संक्रमित

Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
CORONA
बलरामपुर। जिले में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। 15 दिनों बाद जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मिले लोगों की स्थिति गंभीर न होने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर कोई भी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। गुरुवार देर शाम मिली कोरोना रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बलरामपुर निवासी एक व्यक्ति इलाज कराने के लिए बीते दिनों गोंडा गया था। वहां पर उसका कोरोना जांच हुआ। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसी तरह श्रीदत्तगंज निवासी एक व्यक्ति ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में आरटीपीसीआर जांच कराई थी। जांच में व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर न होने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। दोनों लोगों को दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन लोगों की निगरानी की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि एक अप्रैल के बाद जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया था, न कोई एक्टिव केस था। गुरुवार को नए केस मिलने पर जिले में अब ऐक्टिव केस दो हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed