{"_id":"692b319562dd6adb6108b88a","slug":"construction-of-inter-state-bus-stand-begins-in-ghughulpur-village-balrampur-news-c-99-1-brp1008-137915-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: घुघुलपुर गांव में इंटर स्टेट बस अड्डे का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: घुघुलपुर गांव में इंटर स्टेट बस अड्डे का निर्माण शुरू
विज्ञापन
घुघुलपुर में बनाया जा रहा बस अड्डा ।-संवाद
बलरामपुर। सदर तहसील के घुघुलपुर गांव में इंटर स्टेट बस अड्डे का निर्माण शुरू हो गया है। मार्च 2026 तक बस अड्डे का निर्माण पूरा कराना है। निर्माण कार्य को गति देने के लिए मजदूर भी बढ़ाए गए हैं। अंतर राज्ययीय रोडवेज बस अड्डे के निर्माण पर पांच करोड़ 26 लाख 45 हजार रुपये खर्च होंगे। 18.30 बीघे में सुविधाओं से लैस बस अड्डा बनेगा। यात्रियों के साथ श्रावस्ती बौद्ध तीर्थ यात्रियों व देवीपाटन धाम के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।
श्रावस्ती में बौद्ध तीर्थ स्थल है। नेपाल, श्रीलंका, तिब्बत, कंबोडिया , म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, चीन, जापान व कोरिया से अधिक संख्या में अनुयायी हर वर्ष पूजा-अर्चना करने आते हैं। यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम तुलसीपुर स्थित है। देवीपाटन धाम में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आती रहती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2020 में इंटर स्टेट बस टर्मिनल की सौगात दी थी। घुघुलपुर गांव में 28 सितंबर को मुख्यमंत्री ने अंतर राज्ययीय बस अड्डे के निर्माण का शिलान्यास किया गया। शहर से 16 किलोमीटर दूर स्थित बहराइच मार्ग पर श्रावस्ती जिले की सीमा से सटे सदर ब्लॉक के घुघुलपुर गांव में पांच करोड़ 26 लाख रुपये से 18.30 बीघे में इंटर स्टेट बस टर्मिनल का निर्माण शुरू हो गया है। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टेशन की तर्ज पर रोडवेज बस का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद यहां से देश के दूसरे राज्यों के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
देश-विदेश के सैलानियों को मिलेगा लाभ
अंतर राज्ययीय बस सेवा का लाभ देश-विदेश के सैलानियों को मिलेगा। देश के अन्य राज्यों हरियाणा, मध्य प्रदेश, मुंबई, कोलकाता, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व उत्तरांचल के लिए सीधी बस सेवा चालू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के अन्य शहर आगरा, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या व वाराणसी आदि स्थानों से देवीपाटन आने के लिए श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। श्रावस्ती में बौद्ध तपोस्थली होने के कारण विदेशी सैलानियों की आमद पूरे वर्ष रहती है। जिले के लाेगों को दूसरे राज्यों का सफर करने के लिए रोडवेज बसें घुघुलपुर से मिलेंगी।
जल्द पूरा होगा निर्माण
बौद्ध तीर्थ स्थल श्रावस्ती जिले की सीमा से सटे सदर तहसील के घुघुलपुर गांव में इंटर स्टेट रोडवेज बस अड्डे का निर्माण शुरू करा दिया गया है। कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन को रोडवेज बस अड्डा का निर्माण समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम बलरामपुर