{"_id":"6988cf2dc3aec35f0c076c1b","slug":"construction-of-cc-road-and-culvert-started-in-bishunapur-balrampur-news-c-100-1-gon1041-151823-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिशुनापुर में सीसी रोड व पुलिया निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिशुनापुर में सीसी रोड व पुलिया निर्माण शुरू
Sun, 08 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर। बिशुनापुर में सीसी रोड और पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर किया। लंबे समय से जर्जर मार्ग और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलेगी।
अवर अभियंता एनपी शुक्ल ने बताया कि प्रस्तावित सीसी रोड 3.75 मीटर चौड़ी और 400 मीटर लंबी होगी। निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि थोड़ी सी बारिश और वर्षा ऋतु में इस मार्ग पर जलभराव हो जाता था, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस मार्ग से बिशुनापुर, बेलभरिया, रनियापुर, परसदा और कहला सहित बहराइच के हजारों लोग आवागमन करते हैं। कजरीतीज, मलमास और सावन माह के साथ ही सोमवार और शुक्रवार को श्रद्धालु इसी मार्ग से पृथ्वीनाथ व झालीधाम मंदिर जाते हैं। सड़क बनने से राहगीरों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। (संवाद)