फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Construction of 870-meter drain started with 5 million

Balrampur News: 50 लाख से 870 मीटर नाले का निर्माण शुरू

Sat, 21 Feb 2026 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Construction of 870-meter drain started with 5 million
 तुलसीपुर में नाले का निरीक्षण करते चेयरमैन प्रतिनि​धि। स्रोत विभाग
तुलसीपुर। शहर को स्थायी रूप से जलभराव से जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद है। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से तहसील मोड़ से बैरागी पुरवा स्थित गोशाला तक 870 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को सुपर मास्टर प्लान के तहत नाले के निर्माण शुरू किया गया है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत चरणबद्ध तरीके से जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इससे पूर्व तहसील मोड़ से सड़क के दूसरी ओर ड्रग हाउस तक, गंधेली पुलिया-पुरवा रोड से नकटी नाले तक, मील चुंगी नाका से विधायक गली तक तथा इटवा चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर नाला निर्माण का कार्य कराया जा चुका है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि पांच वर्षों के भीतर नगर को पूर्ण रूप से जलभराव से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी मोहल्लों के नालों को जोड़ते हुए पानी की निकासी नकटी नाला और सिरिया नाला से जोड़ी जाएगी, जिससे जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed