फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Constable accused of extortion arrested, both sent to jail

Balrampur News: वसूली के आरोपी सिपाही गिरफ्तार, जेल भेजे गए दोनों

Wed, 06 Sep 2023 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Constable accused of extortion arrested, both sent to jail
बलरामपुर। नेपाल जा रहे युवकों से 28 हजार रुपये की वसूली करने ने के मामले में दोनों आरोपी सिपाहियों को जांच के बाद जरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तुलसीपुर के पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों आरोपी सिपाहियों राजू यादव व घ्रुवचंद को गोरखपुर में भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ललिया थाने के कोडरी निवासी हकीम खान ने जरवा थाने में सिपाही राजू यादव को नामजद करते हुए एक अज्ञात सिपाही पर अवैध वसूली का का केस दर्ज कराया था। इसकी जांच सीओ तुलसीपुर को सौंपी गई। जांच में उजागर हुए दूसरे सिपाही के नाम के बाद जरवा पुलिस ने दोनों सिपाहियों को थाने में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिपाहियों पर केस दर्ज कराने वाले हकीम को भी ललिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर थाना क्षेत्र के ही एक गांव की किशोरी को भगाने का केस दर्ज हुआ है। किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को हकीम खान बहला फुसलाकर नेपाल भगा ले जा रहा था। पहले लोकलाज के भय से उसने केस दर्ज नहीं कराया था। मां की तहरीर पर पुलिस इस मामले में हकीम को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हकीम खान एक किशोरी के साथ नेपाल जा रहा था, लेकिन प्रवेश न मिलने पर उसे वापस लौटना पड़ा था। लौटते समय सिपाही राजू यादव ने उसे रोक कर पूछताछ शुरू की। साथ में किशोरी को देखकर ही दोनों सिपाहियों ने कार्रवाई की धमकी देकर 28 हजार रुपये की वसूली की थी।


दोनों आरोपी सिपाहियों ने हकीम खान से 24 हजार की राशि शमशाद और कय्यूम के मोबाइल पर फोन- पे से ली थी। जांच के दौरान शमशाद और कय्यूम का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह दोनों थाने के बाहर दुकान लगाते थे। आरोपी सिपाही अवैध वसूली का लेनदेन इन्हीं के माध्यम से करते थे। जब्त मोबाइल फोनों की जांच में कई अहम खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed