{"_id":"647e1b6789938452f000cd64","slug":"conservation-by-planting-trees-maintaining-environmental-balance-balrampur-news-c-99-1-brp1003-16-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पौधे लगाकर करें संरक्षण, बना रहे पर्यावरण संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पौधे लगाकर करें संरक्षण, बना रहे पर्यावरण संतुलन
Mon, 05 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पुलिस लाइन में पौधरोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते लोग।
बलरामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में पौधरोपण की मुहिम चली। चीनी मिल सहित सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधरोपण में समाजसेवी संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं, अधिकारियों व आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बलरामपुर चीनी मिल परिसर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। लेकिन उससे भी जरूरी यह है कि लगाए गए पौधों को संरक्षित भी किया जाए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पौधरोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक निष्काम गुप्ता ने बताया कि चीनी मिल द्वारा तीन वर्षों में एक लाख 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, प्रधान प्रबंधक विधि एंव कार्मिक राजीव अग्रवाल व प्रधान प्रबंधक गन्ना श्याम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नीम का पौधा लगाकर सभी सभासद व कर्मचारियों को पौधा लगाने व पेड़ों का संरक्षण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, शुभेंद्र गौरव मिश्र व सभासद राघवेंद्रकांत सिंह मंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत बरहवा रेंज के वन चौकी लौकी व वन विश्राम भवन नंदमहरा में पौधरोपण कर वनकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। रेंजर केपी सिंह व वन दारोगा श्यामेश कुमार चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान व भाभर रेंज में पौधराेपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। भाभर रेंज के सेमरा स्थित कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबाेधित करते हुुए पचपेड़वा नगर पंचायत के चेयरमैन रवि कुमार वर्मा ने पौधरोपण के महत्व पर चर्चा की।
पंचायत सचिवालय सेवरहा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार मौर्य ने पौधरोपण कर हुए ग्रामीणों को पेड़ों के संरक्षण की शपथ दिलाई। जरवा स्थित बसंतलाल स्मारक इंटर कॉलेज में संस्थापक विवेक गोयल व अध्यापक वैभव ने पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को पौधरोपण का संदेश दिया। एसएसबी नौवीं वाहिनी के जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ साइकिल रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।
छात्र-छात्राओं के बीच हुईं प्रतियोगिताएं
विश्व पर्यावरण दिवस पर वात्सल्य पब्लिक स्कूल व वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल में कला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण के महत्व को रेखांकित किया। प्रतियोगिता के बाद सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक आशुतोष शुक्ला, प्रधानाचार्य शिखा सिंह, सोनाली तिवारी व अर्पिता सिंह सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।