{"_id":"678d42e17f64d3d0050b2d69","slug":"consecration-of-shiva-temple-with-kalash-yatra-balrampur-news-c-99-1-slko1019-119809-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कलश यात्रा के साथ हुई शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कलश यात्रा के साथ हुई शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
Sun, 19 Jan 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। ग्राम पंचायत मुजहनी के मजरे बंशीडीह में कलश यात्रा के साथ रविवार को शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बाजार का भ्रमण किया। भगवान शिव की प्रतिमा का भ्रमण पांच मंदिरों पर कराया गया।
ग्राम बंशीडीह में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने मंदिर से कलश में जल भरकर बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण करते हुए कलश यात्रा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर में कलश की स्थापना कर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंदिर के संस्थापक प्रमोद कौशल ने बताया कि 22 जनवरी को धार्मिक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अमर नाथ, लल्लू वर्मा, अशोक कुमार, राजन गुप्ता, विनोद गुप्त, सतराम प्रजापति, विनोद वर्मा, ओम प्रकाश, विजय गुप्त, लल्ला वर्मा, पारस वर्मा, संजीव, अमरनाथ, अक्षत कौशल, राम कौशल व सोनू यादव आदि मौजूद रहे।