फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress leader Naseemuddin Siddiqui attacked the BJP government

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

Mon, 20 Dec 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Naseemuddin Siddiqui attacked the BJP government
बलरामपुर में पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को माला पहनाकर स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सदस्यता अभियान की समीक्षा करने जिले में आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को झूठों का सरगना बताया। विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी पदाधिकारियों से दस हजार नये सदस्य बनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

नगर के एक मैरिज लान में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सदस्यता अभियान के संयोजक व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपनी विफलता को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री झूठ का सहारा ले रहे हैं। झूठ बोलकर जनता को भरमाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों व संभावित प्रत्याशियों से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए संगठन को मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने संभावित प्रत्याशियों को बूथ लेवल एजेंट बनाने तथा दस हजार नये सदस्य बनाने का चुनावी मंत्र भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व प्रदेश सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने भी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि संगठन को मजबूूत बनाकर ही विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल की जा सकती है। वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है और कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है। हम सभी यदि एकजुट होकर पूरी शक्ति के साथ चुनाव अभियान में जुट जाएं तो विधानसभा चुनाव में जीत निश्चित है। बैठक में विनय मिश्र, हारिश बिन खालिद, आरिफा उत्साही, दिपांकर सिंह, घनश्याम मिश्र, राज बहादुर यादव, प्रतीक मिश्र, अख्तर हुसैन व शिवलाल सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed