फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress jammed the problems of sugarcane farmers

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया चक्का जाम

Mon, 10 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Congress jammed the problems of sugarcane farmers
बलरामपुर। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। गन्ना दफ्तर के सामने सभा कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया गया। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। गन्ना आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन गन्ना विकास समिति बलरामपुर के सचिव को सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर, कांग्रेस जिटाध्यक्ष अनुज सिंह व उत्तर प्रदेश कांग्रेस घोषणापत्र समिति के सदस्य डॉ. पंकज गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेस ने गन्ना दफ्तर के सामने चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा एवं किसान वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। चीनी मिलें गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली भाजपा सरकार के लिए किसानों की समस्या कोई मायने नहीं रखती है। पूर्व सांसद चन्द्रभाल मणि तिवारी व पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित किसानों की अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, चन्द्रशेखर मिश्रा, डॉ. इश्तियाक अहमद, शिवलाल, मारण्केडय मिश्रा, डॉ. प्रतीक मिश्रा, उमाशंकर तिवारी व अख्तर हुसैन खां आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने गन्ना आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन गन्ना समिति बलरामपुर के सचिव को सौंपा। इस अवसर पर धीरज मोदनवाल, विनय मिश्रा, राज बहादुर यादव, डॉ. प्रतीक मिश्रा, प्रशांत पांडेय, संगम लाल व सईद लासानी समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed