फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress got farmers demand letter filled with a chaupal

कांग्रेस ने चौपाल लगाकर भरवाया किसान मांग पत्र

Mon, 02 Mar 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Congress got farmers demand letter filled with a chaupal
बलरामपुर। किसान जनजागरण अभियान के तहत सदर विकास खंड के सेवकरामपुरवा गांव में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को चौपाल लगाई। चौपाल में किसानों की समस्याएं सुनकर उनसे मांग पत्र भरवाया गया। किसानों की समस्याओं के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान भी किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस किसान, मजदूर, मजलूम व दबे-कुचले वर्ग की पार्टी है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू द्वारा किसान जनजागरण अभियान चलाकर अपनी समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करने के लिए किसानों को एकजुट किया जा रहा है। जनसमस्याओं के प्रति उदासीन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए किसानों के लिए कमर कस ली है। यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो सड़क पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। किसान, मजदूर, युवा, कर्मचारी व व्यापारी सभी लोग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि किसान हिन्दुस्तान की आत्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नदाताओं के हितों के लिए हम लोग हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार हैं। चौपाल को पूर्व विधायक अशफाक अहमद, जिला महासचिव विनय कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह, अख्तर हुसैन, सुरेंद्र गौतम, डॉ. इश्तियाक व चंद्रशेखर मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान किसानों से किसान मांग पत्र भी भरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed