{"_id":"620953cf70990347be058f7c","slug":"congress-balrampur-news-lko617693233","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष के निष्कासन पर कांग्रेस में मचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष के निष्कासन पर कांग्रेस में मचा घमासान
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर में अपना इस्तीफा देने के लिए एकत्र हुए कांग्रेसी।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। राष्ट्रीय सचिव से मारपीट के आरोप में जिलाध्यक्ष सहित चार पदाधिकारियों का निष्कासन किए जाने से कांग्रेस कमेटी में घमासान मचा है। जिलाध्यक्ष सहित सभी निष्कासन पदाधिकारियों के पक्ष में एक उपाध्यक्ष, छह सचिव, आठ ब्लॉक एवं 80 न्याय पंचायत अध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों में सभी पदाधिकारियों का निष्कासन वापस न लिया गया तो हम लोग कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा देने को विवश होंगे।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, जिला सचिव धर्मेंद्र मिश्रा, शहबाज खान, मेहताब खान, विशाल कश्यप, विश्वनाथ यादव व हफीजुल्लाह खान तथा मंडल अध्यक्ष भीष्म सिंह, रोशन यादव, श्याम लाल यादव, राकेश त्रिपाठी, अजीत यादव व प्रदीप कुमार शर्मा आदि ने केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व को अपना इस्तीफा व्हाट्सएप के जरिए भेजा है। इनके साथ 80 न्याय पंचायत अध्यक्षों ने भी पूरी कमेटी के साथ अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे के साथ केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पत्र में इन लोगों ने कहा है कि श्रावस्ती में राष्ट्रीय सचिव सत्य नरायन पटेल के साथ मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण है।
हम लोगों को दुख है लेकिन इस घटना में जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व अन्य निलंबित पदाधिकारी शामिल नहीं थे। इन लोगों का पक्ष जाने बगैर ही अनुशासन समिति की तरफ से निष्कासन की कार्रवाई से हम सभी लोग आहत हैं। इन लोगों ने केंद्रीय नेतृत्व से मांग किया है किपदाधिकारियों का पक्ष सुना जाए और उनका निष्कासन तत्काल वापस लिया जाए। चेतावनी दी है कि निष्कासन वापस न लिया गया तो हम लोग पार्टी से भी इस्तीफा देने को विवश होंगे।