फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Condition is bad due to cold, speed of vehicles slowed down

Balrampur News: ठंड से हाल बेहाल, थमी वाहनों की रफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Condition is bad due to cold, speed of vehicles slowed down
बलरामपुर। घने कोहरे व सर्द हवाओं के बीच तेजी से लुढ़कते पारे ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर जहां वाहनों के रफ्तार थम सी गई है वही गलन भरी ठंड के कारण अन्य काम काज भी प्रभावित होने लगे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह से लेकर रात तक अलाव व हीटर का सहारा लेने को विवश दिख रहे हैं। दूसरी तरफ ठंड से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर अलाव जलवाने व कंबल बंटवाने के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण भी लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह छाए कोहरे के बाद दोपहर बाद निकली धूप भी लोगों की ठिठुरन दूर न कर सकी। शाम होते ही ठंड के कारण सड़कों पर फिर सन्नाटा पसर गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड के कारण लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को रही है। एडीएम व आपदा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी एसडीएम को सार्वजनिक स्थलों के साथ ही अस्पतालों व बस स्टेशनों के पास अलाव जलवाने व जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed