फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Complete the wiring repair work before summer arrives

Balrampur News: गर्मी आने से पहले तारों की मरम्मत का कार्य करें पूरा

Thu, 06 Feb 2025 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Complete the wiring repair work before summer arrives
उतरौला (बलरामपुर)। गर्मी आने से पहले बिजली के तारों को बदलने एवं अन्य कमियों को दूर किए जाने का निर्देश विधायक राम प्रताप वर्मा ने अधिकारियों को दिए हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में बैठक कर उन्होंने बिजली आपूर्ति सुधार के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उपभोक्ताओं का कनेक्शन मनमाने तरीके से काटने की शिकायतें मिल रही हैं, यह बिल्कुल गलत है। किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं का कनेक्शन एक सप्ताह पूर्व सूचना के बगैर न काटा जाए। जर्जर तारों को गर्मी शुरू होने से पूर्व बदला जाने का कार्य हर हाल में पूरा कर लें। हाटन रोड पर जाम को देखते हुए बिजली का खंभा इस माह के अंत तक हटा दिया जाए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने नगर क्षेत्र में जर्जर तारों व खंभों की सूची एसडीओ को सौंपी।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश में बिजली उत्पादन पर्याप्त मात्रा में हो रहा है। स्थानीय स्तर पर विभाग सतर्क रहें तो उपभोक्ताओं को कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसडीओ रमाशंकर मौर्य ने कहा कि बिजली बिल पर पंद्रह फरवरी तक तीस प्रतिशत जमा करने पर छूट का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पवन कुमार, रविंद्र कुमार, आकाश रावत, अरविंद गौतम, जेडी पैंथर, देवानंद गुप्त, फणीन्द्र कुमार, जिलेदार पांडेय, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार गुप्त, अंकुर गुप्त व महेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed