फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Complete the construction of railway overbridge by August

Balrampur News: अगस्त तक पूरा करें रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण

Mon, 10 Jul 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Complete the construction of railway overbridge by August
बलरामपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करते डीएम अरविंद सिंह व अन्य।
बलरामपुर। जिलाधिकारी ने सोमवार को बलरामपुर-बहराइच बाईपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरिंग का कार्य कराकर अगस्त माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को दिया।
विज्ञापन

डीएम अरविंद सिंह ने उतरौला-गोंडा-बहराइच बाईपास मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि 11 जुलाई तक वेयरिंग का कार्य कराते हुए जल्द ही सिविल का कार्य पूर्ण कराया जाए। ट्रेनों का संचालन रोकने के लिए टाइम स्लाॅट भी प्राप्त हो जाएगा। अगस्त माह के अंत तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हर हाल में पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन



समय से कार्यालय पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी
बलरामपुर। डीएम अरविंद सिंह ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से कार्यालय में बैठने और जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास भवन में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ ही जनमानस के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। विकास भवन परिसर में पौधरोपण किए जाने व कार्यालयों में गमला लगाए जाने की बात कही। ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए इस्टीमेट बनाकर शासन से पैरवी किया जाए। सहायक श्रमायुक्त को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने और बीडीओ के साथ समन्वय बनाकर बेहतर क्रियान्वयन कराए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक व परियोजना निदेशक सीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed