फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Complaint: Encroachment on the graves of ancestors

फरियाद : पुरखों की समाधि पर भी कब्जा

Sat, 17 Dec 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Complaint: Encroachment on the graves of ancestors
बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगाने के लिए शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे ही दिव्यांग कैशराम ट्राईसाइकिल से उतरौला तहसील पहुंच गए। वह गेट पर डीएम का इंतजार कर रहे थे। तभी तहसील पहुंचे एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने गेट पर कैशराम को देखा तो पास जाकर परेशानी पूछी।
विज्ञापन

दिव्यांग कैशराम ने बताया कि उसकी जमीन के साथ ही पुरखों की समाधि पर भी दबंगों ने कब्जा कर लिया है। चार बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के समक्ष समस्याओं की भरमार रही। बभनपुरा की अनीता देवी का दर्द था कि बाढ़ में उनका मकान बह गया। रहने को छत भी नहीं है। इस पर डीएम ने पीडी को तत्काल आवास दिलाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने भी समस्याएं सुनीं। यहां कुल 56 शिकायतें आईं, इसमें से महज छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रदीप कुमार व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव के समक्ष 16 शिकायतें आईं, इसमें से चार का मौके पर निस्तारण हो सका। सड़वा गुलरिया निवासी विजयपाल ने किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत की। बिलोहा की बड़का ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की। सदर तहसील में 32 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण हो सका।
बिरदा बनिया भारी गांव के मोहम्मद सलमान रजा का कहना था कि वर्ष 2019 में उसने मदरसा जियाउल इस्लाम से मुंशी की परीक्षा पास की। रिजल्ट के लिए वह बार-बार चक्कर काट रहा है मगर मदरसा वाले उसे डांटकर भगा देते हैं। डीएम ने मामले में अल्पसंख्यक अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
चिचूढ़ी सहंगिया की आशा बहू चंद्रावती ने शिकायत की है कि सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग में तैनात एक कर्मचारी ने पति को नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए। न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस कर रहा है। तगादा करने पर वह धमका देता है।

बभनी बुजुर्ग के जगई ने शिकायत कर कहा कि उन्होंने गो आश्रय केंद्र में नौ माह तक काम किया। अभी तक वेतन नहीं मिला। चमरूपुर के राकेश गुप्ता कस्बे में जलभराव की समस्या को लेकर परेशान दिखे। जगप्रसाद जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि फरियाद करते-करते थक गए मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed