फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Communicable campaign to prevent diseases will run from October 1

Balrampur News: बीमारियों की रोकथाम के लिए एक अक्तूबर से चलेगा संचारी अभियान

Sat, 20 Sep 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Communicable campaign to prevent diseases will run from October 1
बलरामपुर नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में जानकारी देतीं एसीएमओ डॉ. मीनाक्षी चौधरी। स्रोत व
बलरामपुर। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक अक्तूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज, शिक्षा, उद्यान, कृषि, बाल विकास सहित नौ विभागों की टीमें एक साथ काम करेंगी। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में 793 ग्राम पंचायतों व पांच नगर निकायों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने नगर पालिका बलरामपुर सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कीटनाशक छिड़काव, जल की निकासी और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां होंगी। नगर पालिका के कर्मचारी वार्डों में नालों व नालियों की नियमित सफाई करेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर चूने व कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाएगा। मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारण से फैलने वाली बीमारियों मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार आदि की रोकथाम करना है। ये बीमारियां आमतौर पर मच्छर व मक्खियों के माध्यम से फैलती हैं, जो गंदगी और रुके हुए पानी में पनपते हैं। इसलिए स्वच्छता, जागरूकता और सतर्कता अपनाकर हम इन बीमारियों से बच सकते हैं। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री डीपी सिंह बैस, फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी, इंद्रेश वर्मा, सबीना, अरुण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed