Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Committee employees lock on paddy purchasing centers

समिति कर्मचारियों ने धान क्रय केंद्रों पर लगाया ताला

Wed, 06 Nov 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Committee employees lock on paddy purchasing centers
बलरामपुर के सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सहकारी समिति कर्मचारियों ने धान क्रय केंद्रों पर बुधवार से ताला लटका दिया है। खरीद बहिष्कार कर सहकारी समिति के कर्मचारियों ने आक्रोश जताया है। पांच सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें फूटी कौड़ी नहीं दी जा रही है। मांगें पूरी न होने तक धान खरीद न किए जाने की कर्मचारियों ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री राम उग्रह मिश्र, सचिव श्रीप्रकाश सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, राम उजागर यादव, धर्मेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, शशिकांत उपाध्याय व अमरेश अनुराग सिंह आदि ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि पांच नवंबर को यह ज्ञात हुआ कि सहकारिता के अफसरों व कर्मियों की सूची में समिति कर्मचारियों को नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

सहकारी समिति के कर्मचारियों को मजदूरी के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने धान खरीद पर रिकवरी 62 से बढ़ाकर 67 प्रतिशत कर दिया है। पिछले तीन वर्षो से धान खरीद का कमीशन 2.5 प्रतिशत की दर को हटाकर मनमाने ढंग से किया जा रहा है। समितियों को जो कमीशन दिया जाना है उसे भी भी 40 प्रतिशत वापस ले लिया जा रहा है। कमीशन के नाम पर खरीद स्थिति शून्य के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान क्रय नीति के अनुसार एक नए बोरे को तीन बार प्रयोग में लाए जाने के आदेश को बिना सूचना के छह बार प्रयोग में लाए जाने का आदेश विभागीय अधिकारियों ने पारित कर दिया है। सभी धान क्रय केंद्र चार से पांच लाख के बीच बोरे का बकायादार समितियों के धान क्रय केंद्र को क्रय एजेंसियों द्वारा बना दिया गया है।

तीन वर्षों से धान खरीद के कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। इन्हीं सब बातों को लेकर सहकारी समिति के कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समिति के कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक धान खरीद न शुरू करने और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के हड़ताल से धान खरीद प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed