फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Commissioner angry over not resolving the problem

समस्या निस्तारित नहीं होने पर मंडलायुक्त नाराज

Tue, 02 Mar 2021 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over not resolving the problem
बलरामपुर। पीड़ितों की समस्या निस्तारित न होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। एसडीएम समेत सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का निराकरण कराने का निर्देश दिया है। भविष्य में दोबारा शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव व पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने मंगलवार को सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काउंटर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों से संबंधित अंकन रजिस्टर की जांच की गई।
विज्ञापन

आयुक्त के समक्ष कुदरगोड़वा अकबरपुरकला निवासी गोवर्धन ने शिकायत की कि उनके ससुर के जीवित रहने के बावजूूद उन्हें मृतक दिखाकर विपक्षी वरासत करने की साजिश कर रहे है। मंडलायुक्त ने सदर एसडीएम रिया केजरीवाल को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर स्वयं जांच करें और आरोप सही होने की दशा में जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करें। रमनगरा गनवरिया की मालती ने अविवादित वरासत दर्ज न किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने तहसीलदार शेख आलमगीर को जांच करने और संबंधित लेखपाल से जवाब तलब करने का निर्देश दिया। थाना महराजगंज के खुदाईपुर खैराहनिया निवासिनी जोखना व रतनपुर के जगदंबा प्रसाद तिवारी ने विपक्षियों पर भूमि पर जबरन कब्जा का आरोप लगाते हुए शिकायत मंडलायुक्त से की। इस पर आयुक्त ने संबंधित को तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
आदित्य आश्रम के अनूप सिंह ने ट्रांसफार्मर घर के पास होने और कमरों में करंट उतरने की शिकायत की जिस पर एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त व डीआईजी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान संवेदन व संवेदनशील मतदान केंद्रों के चयन, अराजक तत्वों पर पाबंद की कार्रवाई व शस्त्रों के जमा कराए जाने आदि के बारे में निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवेदन पत्रों के लाभार्थियों का समय से योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने आदि के बारे में भी दिशा निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed