{"_id":"5eb2e9998ebc3e90ac7656a1","slug":"colonel-ashutosh-sharma-s-memories-are-associated-with-balrampur-balrampur-news-lko520493627","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर से जुड़ी हैं कर्नल आशुतोष शर्मा की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर से जुड़ी हैं कर्नल आशुतोष शर्मा की यादें
विज्ञापन
बलरामपुर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद होने वाले कर्नल आशुतोष शर्मा की यादें बलरामपुर से जुड़ी हुई हैं। देश की रक्षा में शहादत देने वाले शहीद आशुतोष शर्मा पर देशवासियों को गर्व है। बलरामपुर की जनता हमेशा उनकी शहादत को याद रखेगी।
ये बातें सरस्वती शिशु मंदिर रमना पार्क में बुधवार को शहीद कर्नल शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व छात्र परिषद के प्रमुख व विद्यालय के सह प्रबंधक डॉ. दिव्यदर्शन तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि कर्नल आशुतोष शर्मा मूल रूप से बुलंद शहर जिले के निवासी थे। 1987 में उनके पिता बलरामपुर में भू-संरक्षण अधिकारी थे।
उस दौरान उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर रमनापार्क में ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। वह प्रतिदिन विद्यालय के प्रांगण में खेलते भी थे। भारतीय सेना में रहकर जिस तरह आतंकियों को मौत के घात उतारते हुए आशुतोष ने वीरगति प्राप्त की वह हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।