फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cold winds increased the melting, cold made people miserable

Balrampur News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड ने किया बेहाल

Wed, 01 Jan 2025 07:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increased the melting, cold made people miserable
बलरामपुर। जिले में दो दिनों से बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। सर्द हवाओं से गलन बढ़ी है, तीन डिग्री पारा भी लुढ़का है। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं बुधवार को सात डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

साल के पहले दिन बर्फीली हवाओं का कहर दिखा। बुधवार को दिन भर आसमान में सूरज का लुकाछिपी चलती रही। बादल छाए रहने से ठंड का असर देखने को मिला। पूरे दिन सर्द हवा चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई, लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से बचाव के लिए बलरामपुर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व प्रमुख चौराहों सहित 15 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि शहर में आने वाले यात्री व अन्य लोगों को ठंड से राहत मिल सके।
विज्ञापन


शरीर को ढक कर रखें, गर्म पेय पदार्थों का करें सेवन
जिला मेमोरियल चिकित्सालय के जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि सर्द हवा से बचाव बहुत जरूरी है। बिना काम के बाहर न निकलें। अगर बाहर निकलते भी हैं तो पूरे शरीर व कान को ढककर रखें। ठंड से बचने के लिए गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों के सेहत का विशेष ध्यान रखें। कुछ समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। ठंड में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में 743 मरीजों की ओपीडी हुई, इनमें से करीब 300 मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। वहीं जिला मेमाेरियल चिकित्सालय में 628 मरीजों की ओपीडी हुई, इनमें 250 से अधिक लोग सर्दी-जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed