{"_id":"69481af2c2d8cff1210b3a32","slug":"cold-flu-and-fever-are-troubling-me-in-the-cold-balrampur-news-c-99-1-brp1003-139369-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ठंड में सर्दी-जुकाम व बुखार कर रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ठंड में सर्दी-जुकाम व बुखार कर रहा परेशान
विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी महदेइया में मरीज देखते चिकित्सक ।-संवाद
बलरामपुर। ठंड बढ़ने के साथ सर्दी-जुकाम व बुखार की समस्या भी बढ़ गई है। रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कुल 1701 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिसमें 798 मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12 बजे तक यहां पर 33 मरीज देखे जा चुके थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि ठंड में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष श्रीवास्तव व महिला आयुष चिकित्सक मंजू गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोपहर दो बजे तक यहां पर 65 मरीजों का उपचार हो चुका था। डॉ. मनीष ने बताया कि अधिकांश मरीजों में सर्दी व जुकाम की शिकायत मिल रही है।
गैसड़ी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नचौरा में आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम में साफ-सफाई का जायजा लिया।