{"_id":"61e70a2507014a4edb21740f","slug":"cold-balrampur-news-lko6140402176","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलने के बाद भी तीन डिग्री तक लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलने के बाद भी तीन डिग्री तक लुढ़का पारा
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर में ठंड से बचने के लिए अलाव निकट दुबकता मवेशी।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी ठंड के कहर में कमी नहीं आई है। जिले में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गलन भरी पछुआ हवा ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। मवेशियों पर भी ठंड का प्रकोप भारी पड़ रहा है। अलाव के नाम पर प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रहा है।
मंगलवार को सुबह धुंध के बाद दोपहर में धूप तो निकली लेकिन ठंड पर इसका असर नहीं पड़ा। जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम होते ही ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोग घरों में दुबके रहे। ठंड में मवेशियों तथा पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है।
अलाव के किनारे छुट्टा मवेशी भी ठंड के चलते दुबकने को मजबूर हैं। ठंड के चलते दलहनी और तिलहनी फसलों पर भी पाले का संकट गहरा रहा है। गन्ना क्रय केंद्रों तथा चीनी मिल यार्ड में गन्ना बेचने के लिए आने वाले किसान अपनी-अपनी ट्रालियों के नीचे दुबक कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। अलाव जलाने के नाम पर प्रशासन खानापूर्ति कर रहा है। अलाव के लिए गिराई जा रही सरकारी लकड़ियां गीली होने के कारण जलने के बजाए सुलग रही हैं। दूरदराज से आने वाले लोग ठंड के चलते अपने-अपने घरों के लिए भागने पर विवश हो रहे हैं। एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि राहत व बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।