फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   cold

धूप निकलने के बाद भी तीन डिग्री तक लुढ़का पारा

Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
cold
फोटो-17-बलरामपुर में ठंड से बचने के लिए अलाव निकट दुबकता मवेशी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी ठंड के कहर में कमी नहीं आई है। जिले में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गलन भरी पछुआ हवा ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। मवेशियों पर भी ठंड का प्रकोप भारी पड़ रहा है। अलाव के नाम पर प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह धुंध के बाद दोपहर में धूप तो निकली लेकिन ठंड पर इसका असर नहीं पड़ा। जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम होते ही ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोग घरों में दुबके रहे। ठंड में मवेशियों तथा पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

अलाव के किनारे छुट्टा मवेशी भी ठंड के चलते दुबकने को मजबूर हैं। ठंड के चलते दलहनी और तिलहनी फसलों पर भी पाले का संकट गहरा रहा है। गन्ना क्रय केंद्रों तथा चीनी मिल यार्ड में गन्ना बेचने के लिए आने वाले किसान अपनी-अपनी ट्रालियों के नीचे दुबक कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। अलाव जलाने के नाम पर प्रशासन खानापूर्ति कर रहा है। अलाव के लिए गिराई जा रही सरकारी लकड़ियां गीली होने के कारण जलने के बजाए सुलग रही हैं। दूरदराज से आने वाले लोग ठंड के चलते अपने-अपने घरों के लिए भागने पर विवश हो रहे हैं। एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि राहत व बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed