फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   cm yuva hub

सीएम युवा हब से बेरोजगारों के सपने होंगे साकार

Fri, 05 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
cm yuva hub
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर विकास भवन सभागार में शुक्रवार को 11 विभागों के अफसरों के साथ बेरोजगारों को समन्वय बनाकर रोजगार के अवसर दिलाने के लिए सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में सीडीओ ने कहा कि जिले में 18 से 35 वर्ष तक बेरोजगार युवक-युवतयिों को विभिन्न ट्रेडों में ट्रेंड करके उनके सपनों को पंख लगाने में कोताही कदापि न बरतें। सीएम युवा हब से बेरोजगारों के सपनों को साकार करने में जिले के सभी विभागों के अफसर जुट जाएं। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर/पीडी अनिल कुमार सिंह ने जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम हब के माध्यम से बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 11 विभागों के समन्वय से कार्य किया जाएगा। विभागीय अफसरों को बेरोजगारों के सपनों को पंख लगाने में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक विनोद तिवारी व गोविंद पांडेय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में सीएम हब से जुड़े 11 विभागों को उद्यमिता में संचालित योजनाओं के बारे में फोकस करके बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन

30 हजार रोजगारपरक इकाईयों की स्थापना होगी। औसतन तीन प्रति इकाई की दर से प्रदेश में रहने वाले करीब एक लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। ओडीओपी, स्टार्ट अप जैसे पहल के साथ क्रियान्वित किया जाएगा। युवा हब पोर्टल पर 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक युवतियों को पंजीकरण व पोर्टल पर आवेदन कराने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वच्छारों, लांड्री व ड्राई क्लीनिंग, अल्पसंख्यक में सीखो और कमाओ, ग्राम विकास में पंडित दीन दयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि में एग्रीजंक्शन, पशुपालन में पशु मैत्री व कुक्कुट विकास, खादी विभाग में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण में महात्मा गांधी, खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण रोजगार, नगर विकास में पंडित दीन दयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन, एमएसएमई में पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार व ओडीओपी मत्स्य में नीली क्रांति व बैंक में रूरल सेल्फ इंप्लायमेंट इंस्टीट्यूट के क्षेत्रों में ट्रेनिंग दिलाकर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed