{"_id":"5dd5782e8ebc3e54990b0c27","slug":"cm-seen-in-the-role-of-gorakshanath-peethadheeshwar-balrampur-news-lko4933275139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर की भूमिका में नजर आए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर की भूमिका में नजर आए सीएम
विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित गौशाला में गायों को दुलराते सीएम योगी।
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह चरितार्थ कर दिया कि संत का जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित होता है। देवीपाटन शक्तिपीठ में रात्रि विश्राम के बाद सीएम बुधवार ब्रह्म मुहुर्त में उठ गए। नित्यकर्म से निवृत्त होने के बाद उन्होंने मां पाटेश्वरी का वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। वह पूरी तरह से गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर की भूमिका में नजर आये।
मां पाटेश्वरी की पूजा के बाद सीएम स्थानीय महंत मिथिलेश नाथ योगी के साथ परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। वहां पर उन्होंने गायों तथा उनके बच्चों को पुचकारा तथा उन्हें गुड़, चना व हरा चारा भी खिलाया। यही नहीं सीएम गोशाला से निकलकर परिसर स्थित थारू जनजाति छात्रावास के बच्चों से भी मिले।
मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व संभाल रहे योगी शक्तिपीठ में नाथ संप्रदाय संत परंपरा की निर्वहन करते हुए दिखे। उन्होंने मिथिलेश नाथ योगी से मंदिर परिसर की गतिविधियों के बारे में भी गहनता से जानकारी ली। मंदिर की तरफ से चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों को व्यापक बनाने और उनका सुचारु रूप से संचालन करने का निर्देश भी दिया।