फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CM meets daughter's family, helps

बिटिया के परिजनों से सीएम ने की मुलाकात, दी मदद

Sat, 17 Oct 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
CM meets daughter's family, helps
बलरामपुर। बीते दिनों गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में बर्बरता की शिकार बिटिया के परिजनों से शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिजर्व पुलिस लाइंस में मिशन शक्ति के शुभारंभ के दौरान बंद कमरे में मुलाकात की। परिजनों ने बताया कि सीएम से उन्हें आर्थिक मदद के रूप में पांच लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास, खेती के लिए दो बीघे जमीन का पट्टा तथा शस्त्र लाइसेंस यथाशीघ्र दिए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

बिटिया के भाई की नौकरी के लिए सीएम ने डीएम से बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। परिजनों ने बताया कि सीएम ने मामले का विवेचक बदलने का निर्देश भी एसपी को दिया है। कहा है कि मामले के आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें कठोर सजा दिलाई जाएगी। सीएम की मुलाकात से परिजन संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed