फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CM honored Rehra's teacher Shriram

Balrampur News: रेहरा के शिक्षक श्रीराम को सीएम ने किया सम्मानित

Mon, 26 May 2025 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
CM honored Rehra's teacher Shriram
लखनऊ में ​शिक्षक श्रीराम को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-स्रोत: स्वयं
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सहजौरा रेहरा बाजार के सहायक अध्यापक श्रीराम को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। श्रीराम को विद्यालय में आईसीटी लैब द्वारा सूचना एवं संचार तकनीकी का उपयोग कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

लोकभवन लखनऊ में सोमवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक श्रीराम को प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अध्यापक श्रीराम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2021 में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर शुभम शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा, निरंकार पांडेय, मोहित देव, आशुतोष मिश्रा, प्रधानाध्यापक अब्दुर्रज्जाक, देवेंद्र सिंह, महेश वर्मा, विजयराम यादव आदि ने पुरस्कृत अध्यापक को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed