{"_id":"6329f462a5933c5ca665843b","slug":"cleanliness-pledge-balrampur-news-lko6492748152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का लिया संकल्प
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस इस बार सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाइयों ने मंगलवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए। इसी तरह वरुण सिंह मोनू, डीपी सिंह, डॉ. अजय सिंह पिंकू, आद्या सिंह पिंकी, कृृष्ण गोपाल गुप्ता तथा सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू व विनोद गिरि के नेेतृत्व में भाजपाइयों ने बलरामपुर के बस स्टेशन वार्ड में साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैसड़ी स्थित बौद्ध बिहार सेवा संस्थान व अंबेडकर स्मारक परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। पूर्व विधायक ने कहा कि हर गांव में स्वच्छता अभियान चलाना बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ता दो अक्तूबर तक हर गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर जगदंबा ठाकुर, राजेंद्र ओझा, इंद्रजीत साहू, अजय सैनी, मदनलाल जायसवाल सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।