फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cleanliness drive will be conducted in villages for Mahashivratri and Holi

Balrampur News: महाशिवरात्रि व होली को लेकर गांवों में चलेगा स्वच्छता अभियान

Fri, 21 Feb 2025 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive will be conducted in villages for Mahashivratri and Holi
बलरामपुर। महाशिवरात्रि, होली और आने वाले अन्य त्योहारों को देखते हुए जिले की 793 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। अधिकारी व जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिया है कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि, 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को होली तथा 30 मार्च को हिंदू नववर्ष की शुरुआत व चैत्र नवरात्रि आदि त्योहार को देखते हुए सभी गांवों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों एवं पवित्र सरोवराें की विशेष साफ-सफाई कराई जाए। स्नान वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई जाए। गांवों में स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम कराए जाएं, जिसमें जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाए।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने निर्देश दिया कि गांवों की गलियों, विद्यालय, पार्क, पंचायत भवन व जलाशयों की नियमित साफ-सफाई कराई जाए। गांवों में निकलने वाला गंदा पानी जलाशयों में न जाने पाए। ठोस एवं तरस अपशिष्ट प्रबंधन को मानक के अनुसार निष्पादित किया जाए। ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों का प्रयोग हरहाल में सुनिश्चित कराया जाए। गांवों में घर-घर से कचरा एकत्रीकरण का कार्य शुरू कराया जाए। डीपीएम संदीप कश्यप ने बताया कि अभियान के तहत गांवों में तमाम जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। इससे जनप्रतिनिधि प्रतिभाग कर ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए अपने आस-पास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed