फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Clean sweep of other parties except BJP

Balrampur News: भाजपा छोड़, अन्य दलों का सूपड़ा साफ

Mon, 15 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 15 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Clean sweep of other parties except BJP
बलरामपुर। निकाय चुनाव के परिणाम ने बड़े राजनीतिक संकेत दिए हैं। मिशन 2024 की तैयारी में जुटी पार्टियों ने परिणाम को लेकर मंथन शुरु कर दिया है। बीते चुनाव में सपा व बसपा ने एक-एक निकाय अध्यक्ष की कुर्सी पर जीत हासिल की थी। जबकि इस चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। हां यह जरूर है कि भाजपा ने शानदार वापसी करते हुए तीन निकायों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन




बलरामपुर नगर पालिका परिषद में वर्ष 2017 में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बसपा की किताबुन्निशा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर थी। वर्ष 2023 के निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा के धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने इस सीट पर जीत हासिल की है, जबकि बसपा के शाबान अली दूसरे स्थान पर रहे। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी इशरत जमाल 2017 व 2023 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं। हालांकि सपा ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए रात-दिन एक कर दिया था।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री माता प्रसाद पांडेय व डॉ. एसपी यादव भी घर-घर घूमे थे, लेकिन मुस्लिम मतों को अपनी तरफ खींचने में अपेक्षित सफलता हाथ नहीं लगी। उतरौला नगर पालिका परिषद में भाजपा ने वापसी की तो सपा टिकट बंटवारे को लेकर अंत तक प्रबंधन में अपने को मजबूत नहीं बना पाई। जिले के पांच नगर निकायों में सपा, बसपा व कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। कांग्रेस प्रत्याशी तो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। दो नगर पालिका व एक नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा तथा नगर पंचायत की दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed