फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Clean Dhaba campaign from today, preparations complete

Balrampur News: स्वच्छ ढाबा अभियान आज से, तैयारी पूरी

Wed, 04 Jan 2023 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Clean Dhaba campaign from today, preparations complete
बलरामपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। गुरुवार से स्वच्छ ढाबा अभियान का आगाज होगा। इसमें नगरीय इलाकों में संचालित ढाबों की स्वच्छता की पड़ताल की जाएगी। मानक पर खरा उतरने वाले ढाबों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन शहरी के जिला समन्वयक आलोक भारती ने बताया कि पांच जनवरी से स्वच्छ ढाबा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मुख्य मार्गों पर संचालित ढाबा/रेस्टोरेंट से प्रतिदिन निकलने वाले अपशिष्ट को वैज्ञानिक विधि से स्वत: निस्तारित करने के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीम ढाबों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

ये टीम स्वच्छता मानकों की पड़ताल के साथ ही लोगों को जागरूक भी करेगी। कार्यक्रम के तहत 12 जनवरी तक ढाबों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग किया जाएगा। 13 जनवरी से 20 मार्च तक ढाबों की मॉनिटरिंग की जाएगी। 20 मार्च से 31 मार्च के बीच रेटिंग के आधार पर ढाबों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन स्टार के लिए ढाबे में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। सार्वजनिक उपयोग के लिए दो डिब्बे (हरे और नीले) ढाबे में रखे होने चाहिए। गीले और सूखे कचरे को ढाबे में अलग-अलग करके निस्तारण करने की व्यवस्था होनी चाहिए। ढाबे में लोगों के लिए साफ शौचालय उपलब्ध होना चाहिए। गूगल मैप या टॉयलेट लोकेटर पर ढाबे के शौचालय की लोकेशन अपलोड होनी चाहिए।

थ्री स्टार के लिए वन स्टार के मानक पूरे करने के साथ ही ढाबे में गीले अपशिष्ट (कंपोस्टिंग या कॉम्पैक्ट बायोगैस) की उपलब्धता होनी चाहिए। ढाबे में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। फाइव स्टार के लिए ढाबे पर सेल्फी प्वाइंट होना चाहिए। बेकार सामग्री से बने सामान को बेचने के लिए छोटा स्टॉल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed