फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Citizenship amendment law is beneficial for everyone

सबके लिए हितकारी है नागरिकता संशोधन कानून

Mon, 30 Dec 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Citizenship amendment law is beneficial for everyone
बलरामपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत सदर विकास खंड के सेखुईकला पीलीभीत गांव में रविवार को भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करते हुए भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण की तमाम योजनाएं शुरु की है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर प्रयास कर रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर सर्वे करवा रही है। सर्वे के आधार पर ही पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री अजय सिंह पिंकू व नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी आदि ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीणों से कहा गया कि नागरिकता कानून के संबंध में अफवाहों पर ध्यान न दें। इस कानून से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। कार्यशाला में ग्रामीणों से अपील किया गया कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है वह अपना नाम नोट करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। कार्यशाला में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रमिला, नगर महामंत्री ममता तिवारी, मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, बूथ अध्यक्ष चिंतामणि पांडेय, अटल तिवारी, शब्बीर अहमद, मुनीर, अनिल मिश्रा, विनय मिश्रा, आशु मिश्रा व आकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed