फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CHO and ANM found missing without notice, salary stopped

Balrampur News: बिना सूचना के गायब मिले सीएचओ और एएनएम, वेतन रोका

Wed, 07 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
CHO and ANM found missing without notice, salary stopped
बलरामपुर। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की सरकारी मंशा विभागीय उदासीनता के चलते परवान नहीं चढ़ पा रही है। गांवों में बने अधिकतर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ महीनों गायब रहते हैं। बीते दिन एसीएमओ के निरीक्षण में चार सीएचओ और दो एएनएम बिना सूचना के गायब मिले। एसीएमओ की रिपोर्ट पर अनुपस्थित मिले सभी सीएचओ व एएनएम का वेतन रोक दिया गया है। सभी लोगों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ बृजेश प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कठौवा में तैनात सीएचओ स्पंदना यादव अनुपस्थित मिलीं। ग्रामीणों ने बताया कि सीएचओ महीने में एक ही दिन आती हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोड़वा के सीएचओ नरेंद्र भी बिना सूचना के गायब मिले। यहां की एएनएम शशि जाटव भी अनुपस्थित मिलीं। ग्रामीणों ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अक्सर बंद रहता है। सीएचओ जब आते हैं, तभी खुलता है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शिवानगर के सीएचओ रामलाल जाट व एएनएम मोनिका चौहान भी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीएचओ डेढ़ माह से ड्यूटी पर नहीं आए हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परसिया गोसाई की सीएचओ अर्चना यादव भी गायब मिलीं। बताया गया कि वह चार दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि बिना सूचना के केंद्र से गायब रहना सीएचओ व एएनएम की घोर लापरवाही है। दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए अनुपस्थित मिली सीएचओ अर्चना यादव के चार दिन का तथा अन्य सभी सीएचओ व एएनएम का पूरे मई माह का वेतन रोका गया है। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगा गया स्पष्टीकरण, होगी कार्रवाई
एसीएमओ के निरीक्षण में बिना सूचना के गायब मिले सीएचओ व एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed